रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने की जनसुनवाई

PTV BHARAT 7 JULY 2026 रायपुर : महिला आयोग की जनसुनवाई में 28 मामलों की सुनवाई, कई प्रकरणों का हुआ समाधान – छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक और सदस्य सरला कोसरिया ने जांजगीर-चांपा जिला पंचायत सभाकक्ष में महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की जनसुनवाई की। आयोग की यह प्रदेश स्तर पर 410वीं और जिले में 12वीं जनसुनवाई थी, जिसमें कुल 28 प्रकरणों पर सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान कई मामलों में आपसी सहमति से विवादों का समाधान किया गया। एक दंपति के मामले में आयोग ने दोनों पक्षों को भविष्य में विवाद से बचने की सलाह देते हुए नियमित काउंसलिंग कराने के निर्देश दिए। एक अन्य मामले में पूर्व में हुई अभद्रता के लिए संबंधित पक्षों ने माफी मांगी, जिसके बाद आयोग ने प्रकरण का निराकरण किया।

आयोग ने एक मामले में लैब टेक्नीशियन को डीएनए परीक्षण और भरण-पोषण संबंधी पूर्व आदेशों का पालन नहीं करने पर दो माह के भीतर जांच पूरी कराने के निर्देश दिए। वहीं न्यायालय में लंबित तलाक संबंधी एक प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया। एक अन्य मामले में महिला चिकित्सक की शिकायत पर आंतरिक शिकायत समिति (ICC) से जांच कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *