PTV BHARAT 7 JULY 2026 रायपुर : वन विभाग में ई-ऑफिस व्यवस्था अनिवार्य, बिना अनुमति नहीं चलेगी फिजिकल फाइल – वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने वन विभाग के सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस व्यवस्था का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अब मुख्यालय, वृत्त, वनमंडल और सभी फील्ड कार्यालयों में कार्यालयीन फाइलों और डाक का संचालन अनिवार्य रूप से ई-ऑफिस के माध्यम से किया जाएगा।
मंत्री ने स्पष्ट किया कि विभाग प्रमुख की पूर्व अनुमति के बिना किसी भी स्तर पर फिजिकल फाइल संचालित नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस व्यवस्था से फाइलों के निपटारे में तेजी आएगी, निर्णय प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनेगी तथा सभी कार्यों की ऑनलाइन निगरानी संभव होगी।
केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार तकनीक आधारित सुशासन को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ कार्यालयों में ई-ऑफिस व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन और नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें।

