रायपुर : स्व-सहायता समूह से जुड़कर सुशीला सिंह बनीं आत्मनिर्भर

PTV BHARAT 7 JULY 2026 रायपुर : स्व-सहायता समूह से जुड़कर सुशीला सिंह बनीं आत्मनिर्भर – सूरजपुर जिले के ग्राम छतरंग की सुशीला सिंह ने स्व-सहायता समूह से जुड़कर आर्थिक आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। कभी कृषि मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाली सुशीला आज बीसी सखी के रूप में कार्य करते हुए डिजिटल सेवा केंद्र संचालित कर रही हैं।

शिवा स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड (सीआईएफ) के तहत ऋण मिला। 5 हजार रुपये के शुरुआती निवेश से उन्होंने बीसी सखी के रूप में काम शुरू किया। बाद में लैपटॉप, कंप्यूटर, पासबुक प्रिंटर और अन्य उपकरण खरीदकर फोटोकॉपी एवं ऑनलाइन सेवा केंद्र की स्थापना की। व्यवसाय के विस्तार के लिए उन्होंने समूह से 50 हजार रुपये का अतिरिक्त ऋण भी लिया।

वर्तमान में उनके व्यवसाय में लगभग 1.50 लाख रुपये का निवेश है और अब तक करीब 2.70 लाख रुपये का लाभ प्राप्त हो चुका है। उनकी मासिक आय 15 से 18 हजार रुपये तथा वार्षिक आय लगभग 1.40 लाख रुपये है। सुशीला का कहना है कि स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनके जीवन में आर्थिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर सकारात्मक बदलाव आया है और अब वे अपनी बेटी की बेहतर शिक्षा सहित परिवार की जरूरतों को सम्मानपूर्वक पूरा कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *