PTV BHARAT 8 JULY 2026 जशपुर : सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (VB-GRAMG) के तहत रोजगार की मांग, समयबद्ध रोजगार, मजदूरी भुगतान और श्रमिकों के अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही नई 300 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी दर के बारे में भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया। तालाब निर्माण, डबरी, नाला उपचार, कंटूर ट्रेंच, सोख्ता गड्ढे और वृक्षारोपण जैसे कार्यों को प्राथमिकता देने की जानकारी दी गई, ताकि वर्षा जल संचयन, भू-जल संवर्धन और कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिल सके।
आवास दिवस के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को आवास निर्माण, जियो टैगिंग, गुणवत्ता, किश्त भुगतान और समय पर निर्माण पूरा करने संबंधी मार्गदर्शन दिया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा ग्रामीण विकास में जनभागीदारी को मजबूत करना है।

