रायपुर : मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की हुई समीक्षा

PTV BHARAT 8 JULY 2026 रायपुर : मानसून में उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यों की समीक्षा – छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने मानसून 2026 के दौरान औद्योगिक इकाइयों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की समीक्षा के लिए रायपुर में बैठक आयोजित की। बैठक में सदस्य सचिव राजू अगसिमनी ने वृक्षारोपण की प्रगति, पौधों के संरक्षण, निगरानी व्यवस्था और उद्योगवार कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने और पौधों की जीवित रहने की दर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रत्येक हेक्टेयर में कम से कम 2,500 पौधे लगाने, त्रि-स्तरीय ग्रीन बेल्ट विकसित करने तथा सभी उद्योगों में कम से कम 33 प्रतिशत हरित क्षेत्र विकसित करने के निर्देश दिए गए। बरगद, पीपल, नीम और आम जैसी स्थानीय प्रजातियों के अधिकाधिक पौधे लगाने पर भी जोर दिया गया।

पर्यावरणीय निगरानी को मजबूत करने के लिए उद्योगों को ऑनलाइन उत्सर्जन निगरानी प्रणाली 24 घंटे संचालित रखने और प्रत्येक तीन माह में उसका कैलिब्रेशन कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी बताया गया कि जल्द ही विभागीय मंत्री ओ.पी. चौधरी उद्योगपतियों के साथ वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यों की समीक्षा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *