रायपुर : बिना लाइसेंस खाद बेचने पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई

PTV BHARAT 8 JULY 2026 जशपुर : बिना लाइसेंस खाद बेचने पर 141 बोरी उर्वरक जब्त – खरीफ सीजन में उर्वरकों की कालाबाजारी और अवैध बिक्री रोकने के लिए जशपुर जिले में कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विकासखंड बगीचा के ग्राम चम्पा में बिना वैध लाइसेंस और दस्तावेज के भंडारित 141 बोरी उर्वरक जब्त कर उसके विक्रय पर तत्काल रोक लगा दी गई।

कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने निरीक्षण के दौरान 25 बोरी डीएपी, 10 बोरी एसएसपी और 106 बोरी यूरिया बिना वैध बिल या दस्तावेज के भंडारित पाया। जांच में बिना लाइसेंस खाद बेचने का मामला भी सामने आया, जिसके बाद उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत पूरी खेप जब्त कर सुपुर्दनामा तैयार किया गया।

कृषि विभाग के अनुसार मामले की विस्तृत जांच के बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने किसानों से केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खाद-बीज खरीदने, बिल लेने और किसी भी अनियमितता की सूचना तत्काल कृषि विभाग को देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *