PTV BHARAT 8 JULY 2026 बस्तर : कार्लाकोंटा के 43 परिवारों तक पहुंची बिजली – बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा विकासखंड के वनांचल स्थित ग्राम कार्लाकोंटा में विद्युतीकरण कार्य पूरा होने के बाद 43 गरीब परिवारों के घर पहली बार बिजली पहुंची है। इससे गांव में रोशनी, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं की नई शुरुआत हुई है।
परियोजना के तहत 3 किलोमीटर 11 केवी लाइन, 4.9 किलोमीटर लो टेंशन (एलटी) लाइन और 25 केवी क्षमता के 4 ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए। इस कार्य पर 99.19 लाख रुपये खर्च हुए, जिसका वित्तपोषण स्पेशल सेंट्रल असिस्टेंस (SCA) योजना के तहत किया गया।
बिजली मिलने से अब बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल, घरों में रोशनी, घरेलू कार्यों में सुविधा और भविष्य में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा और संचार सेवाओं तक ग्रामीणों की पहुंच भी पहले से अधिक आसान होगी।

