PTV BHARAT 8 JULY 2026 सक्ती : बिहान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह – छत्तीसगढ़ शासन की बिहान योजना के तहत सक्ती जिले के ग्राम रायपुरा की विकास समिति महिला स्व-सहायता समूह को आजीविका गतिविधियों के विस्तार के लिए 6 लाख रुपये का ऋण प्रदान किया गया। इस सहायता से समूह की महिलाओं ने पशुपालन, मिक्सचर मशीन और कैटरिंग सामग्री खरीदकर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया है।
समूह की सदस्य दिलेश्वरी सिदार ने बताया कि इन गतिविधियों से समूह की आय बढ़ेगी, नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। महिलाओं का कहना है कि इस वित्तीय सहयोग से उन्हें अपने व्यवसाय का विस्तार करने और भविष्य में आय बढ़ाने का अवसर मिला है।
महिलाओं ने बिहान योजना को आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्वरोजगार को नई गति दे रही है।

