PTV BHARAT 8 JULY 2026 सक्ती : प्रधानमंत्री आवास और महतारी वंदन योजना से बदला डागरीबाई का जीवन – सक्ती जिले की ग्राम पंचायत रायपुरा निवासी डागरीबाई को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर और महतारी वंदन योजना से मासिक आर्थिक सहायता का लाभ मिल रहा है। दोनों योजनाओं से उनके परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया है।
डागरीबाई ने बताया कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था, जहां बरसात के दौरान कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनका पक्का घर अंतिम चरण में है, जिससे परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास मिलेगा।
उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली मासिक सहायता राशि से घरेलू जरूरतें पूरी करने में मदद मिल रही है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं ने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर दिया है।

