रायपुर : सुशासन तिहार बना दिव्यांगजनों के लिए उम्मीद की नई राह

PTV BHARAT 8 JULY 2026 कोंडागांव : सुशासन तिहार से दिव्यांगजनों को मिली नई सुविधा – सुशासन तिहार के तहत समाज कल्याण विभाग ने कोंडागांव जिले के दिव्यांगजनों के आवेदनों का त्वरित निराकरण करते हुए उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए। इससे लाभार्थियों के दैनिक जीवन और आवागमन में सुविधा बढ़ी है।

माकड़ी विकासखंड के ग्राम मगेदा निवासी हीरू राम को आवेदन के बाद मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई, जिससे उनका आवागमन पहले की तुलना में अधिक आसान और आत्मनिर्भर हो गया है। वहीं ग्राम जिराकसा के जगन्नाथ और ग्राम कुरलूबहार के दयनु राम नेताम को उनकी आवश्यकता के अनुसार स्मार्ट केन उपलब्ध कराई गई।

लाभार्थियों ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से उनकी समस्याओं का समय पर समाधान हुआ और उन्हें नई उम्मीद व आत्मविश्वास मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *