रायपुर : “मोर गांव मोर पानी“ अभियान बना जल संरक्षण की नई राह

PTV BHARAT 8 JULY 2026 एमसीबी : ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान से जल संरक्षण को मिली नई दिशा – विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान के अंतर्गत 350 आजीविका डबरियों और 150 से अधिक सामुदायिक तालाबों का निर्माण एवं गहरीकरण किया गया है। इससे वर्षा जल संरक्षण, भू-जल पुनर्भरण और सिंचाई की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिल रही है।

इन जल संरचनाओं से किसानों को अतिरिक्त सिंचाई सुविधा मिलेगी और मत्स्य पालन, सब्जी उत्पादन, उद्यानिकी तथा पशुपालन जैसी आजीविका गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। सामुदायिक तालाबों से पशुओं के लिए पेयजल, भू-जल संवर्धन और पर्यावरण संरक्षण को भी दीर्घकालिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायतों, स्व-सहायता समूहों और ग्रामीणों की भागीदारी से जल संरक्षण को जनआंदोलन का रूप दिया है। लोगों से अपील की गई है कि वे इन जल संरचनाओं के संरक्षण और रखरखाव में सक्रिय सहयोग करें, ताकि अभियान से मिलने वाले लाभ लंबे समय तक जारी रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *