रायपुर : गौतम कुमार को तीन साल से लंबित आरसी बुक दिलाकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ने दिलाई राहत

PTV BHARAT 14 JULY 2026 Raipur : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से तीन साल पुरानी आरसी बुक की समस्या का समाधान – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी विकासखंड के ग्राम कमलापुर निवासी गौतम कुमार की लगभग तीन वर्ष से लंबित वाहन की आरसी बुक की समस्या का समाधान किया गया।

गौतम कुमार ने शिकायत दर्ज कर बताया था कि निजी दोपहिया वाहन शोरूम से वाहन खरीदने के बावजूद उन्हें तीन वर्षों से आरसी बुक नहीं मिली थी, जिससे उन्हें कई प्रशासनिक और व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

शिकायत मिलने के बाद जिला परिवहन विभाग ने मामले की जांच की। जांच में पाया गया कि आरसी जारी करने के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं किए गए थे। विभाग ने संबंधित पक्ष से दस्तावेज प्राप्त कर नियमानुसार प्रक्रिया पूरी की और गौतम कुमार को उनकी आरसी बुक उपलब्ध करा दी।

समस्या के समाधान के बाद गौतम कुमार ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से वर्षों पुरानी समस्या का त्वरित समाधान होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और जिला प्रशासन का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *