रायपुर : ग्राफ्टेड सब्जी खेती से महिला स्व-सहायता समूहों की बढ़ेगी आय

PTV BHARAT 14 JULY 2026 रायपुर : ग्राफ्टेड सब्जी खेती से महिला स्व-सहायता समूहों को मिलेगा नया आय स्रोत – सूरजपुर जिले में महिला स्व-सहायता समूहों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और प्रदान संस्था के संयुक्त प्रयास से ग्राफ्टेड सब्जी खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को वैज्ञानिक खेती के माध्यम से आत्मनिर्भर और कृषि उद्यमी बनाना है।

जनपद पंचायत सूरजपुर के अंतर्गत उमंग महिला क्लस्टर संगठन की महिलाओं को ग्राफ्टेड पौधों के उपयोग, रोपाई, देखभाल, रोग प्रबंधन और उत्पादन बढ़ाने की वैज्ञानिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।

कसलगिरि, झांसी और पोड़ीपा ग्राम पंचायतों में आयोजित प्रशिक्षण शिविरों के दौरान टमाटर और बैंगन की सिजेंटा साहो तथा व्हीएनआर-212 किस्म के कुल 27,300 ग्राफ्टेड पौधों का वितरण भी किया गया।

अधिकारियों के अनुसार ग्राफ्टेड पौधों में रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है, फसल की गुणवत्ता बेहतर रहती है और उत्पादन में वृद्धि होती है। इससे खेती की लागत कम होने के साथ महिला समूहों की आय बढ़ने की संभावना भी बढ़ती है।

यह पहल ग्रामीण महिलाओं को कृषि आधारित उद्यमिता से जोड़ने, वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *