PTV BHARAT नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को जनता के बीच अपने मुद्दों को पहुंचाने के लिए दूरदर्शन और आकाशवाणी पर मुफ्त में करीब 130 घंटे मुहैया कराए है। दोनों ही प्लेटफार्मों पर राजनीतिक दलों के लिए करीब 65-65 घंटे का समय आरक्षित किया है। इनमें राष्ट्रीय पार्टियों के लिए दोनों प्लेटफार्मों पर करीब 50 घंटे का समय आवंटित किया गया है। इस दौरान भाजपा को दोनों प्लेटफार्मों पर सबसे अधिक 1206 मिनट यानी करीब 20 घंटे का समय दिया गया है, वहीं कांग्रेस को 740 मिनट यानी करीब साढ़े बारह घंटे का समय दिया गया है। इस दौरान वह दोनों ही प्लेटफार्मों के नेशनल और क्षेत्रीय चैनल पर अपनी बात रख सकेंगे।
चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को दूरदर्शन और आकाशवाणी पर मुफ्त में करीब 130 घंटे मुहैया कराए
