PTV BHARAT 15 AUGUST 2026 – जशपुर : पर्यटन और संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जशपुर रणजीता स्टेडियम में किया ध्वजारोहण – पर्यटन और संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रणजीता स्टेडियम जशपुर में ध्वजारोहण किया और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।
उन्होंने जशपुरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह उपस्थित थे।

