रायपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शहीद स्मारक पहुंचकर अमर जवानों को दी श्रद्धांजलि

PTV BHARAT 15 AUGUST 2026 – रायगढ़ : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शहीद स्मारक पहुंचकर अमर जवानों को दी श्रद्धांजलि – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ के कारगिल चौक स्थित शहीद स्मारक और गांधी चौक पहुंचकर देश की स्वतंत्रता एवं मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों की वीरता, त्याग और अदम्य साहस को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी और उसकी रक्षा के लिए वीर सपूतों का बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरणा देता रहेगा। उनके त्याग और समर्पण के कारण ही आज हम स्वतंत्रता और लोकतंत्र के वातावरण में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए निरंतर योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भी अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *