रायपुर : महासमुंद में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

PTV BHARAT 15 AUGUST 2026 – महासमुंद : महासमुंद में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस – महासमुंद जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह मिनी स्टेडियम में आयोजित हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कार्यक्रम का शुभारंभ ‘वंदे मातरम्’ के गायन से हुआ। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह और पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार उपस्थित थे। मंत्री बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश वाचन किया और रंगीन गुब्बारे आकाश में छोड़े। परेड कमांडर प्रशिक्षु सुबेदार ईश्वर साहू के नेतृत्व में सीएपीएफ, जिला पुलिस, नगर सेना, एनसीसी, एनएसएस सहित 10 टुकड़ियों ने आकर्षक मार्चपास्ट किया।

मुख्य अतिथि ने जिले के 19 शहीद जवानों के परिजनों को शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। उत्कृष्ट कार्य के लिए 170 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। 12 स्कूलों के 827 विद्यार्थियों ने योग और देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

समारोह में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, सीईओ जिला पंचायत अनुपमा आनंद, वनमंडलाधिकारी श्रीनिवास टी.एन. एवं रवि कुमार साहू सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *