PTV BHARAT 15 AUGUST 2026 – नवा रायपुर अटल नगर : नवा रायपुर अटल नगर में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस – 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज नवा रायपुर अटल नगर में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चंदन कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
इस अवसर पर प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रनायकों को श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी चंदन कुमार ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

