PTV BHARAT 18 AUGUST 2026 – रायपुर : वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यूसीसी समिति के सदस्यों से की सौजन्य मुलाकात – राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) समिति के सदस्यों से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान डॉ. सलीम राज ने आम नागरिकों की सुविधा और बेहतर समझ के लिए यूसीसी के विभिन्न पहलुओं को सरल भाषा में समझाने वाली पुस्तक प्रकाशित करने का विचार समिति के समक्ष रखा, ताकि प्रदेश के नागरिक इसके प्रावधानों को आसानी से समझ सकें।
यूसीसी पर नागरिकों से सुझाव आमंत्रित
यूसीसी समिति के प्रमुख सदस्यों ने राज्य के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संगठनों और आम जनता से समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट को लेकर अपने सुझाव साझा करने का आग्रह किया है। समिति ने इसके लिए विभिन्न माध्यम उपलब्ध कराए हैं।
नागरिक अपने सुझाव ई-मेल के माध्यम से ucc-chhattisgarh@cg.gov.in पर भेज सकते हैं। इसके अलावा समिति के आधिकारिक वेब पोर्टल ucc.cgstate.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन सुझाव दर्ज किए जा सकते हैं।
नागरिक डाक अथवा व्यक्तिगत रूप से लिखित सुझाव या ज्ञापन भी जमा कर सकते हैं। इसके लिए पता है:
कार्यालय, समान नागरिक संहिता (UCC) समिति
कमरा नंबर-202, न्यू सर्किट हाउस
सिविल लाइंस, रायपुर, छत्तीसगढ़ – 492001
सुझाव स्पीड पोस्ट, साधारण डाक या स्वयं उपस्थित होकर जमा किए जा सकते हैं। समिति का उद्देश्य नागरिकों की राय और सुझावों को संकलित कर यूसीसी के प्रारूप को लेकर व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

