जांजगीर-चांपा : महतारी वंदन योजना से श्रृंगार व्यवसाय को मिल रही नई मजबूती, श्रीमती मोनी साहू बनीं आत्मनिर्भर

PTV BHARAT 19 AUGUST 2026 – जांजगीर-चांपा : महतारी वंदन योजना से श्रृंगार व्यवसाय को मिली नई मजबूती, मोनी साहू बनीं आत्मनिर्भर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसका उपयोग वे अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के साथ आय बढ़ाने वाली गतिविधियों में भी कर रही हैं।

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ परियोजना अंतर्गत ग्राम खरखोद निवासी मोनी साहू भी इस योजना का लाभ लेकर अपने श्रृंगार सामग्री के व्यवसाय को आगे बढ़ा रही हैं। वे श्रृंगार सामग्री की दुकान संचालित करती हैं और योजना से मिलने वाली 1 हजार रुपये की मासिक राशि का उपयोग दुकान के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने में करती हैं।

महतारी वंदन की राशि से बढ़ाया दुकान का कारोबार

मोनी साहू बताती हैं कि योजना से प्राप्त राशि से वे चूड़ी, बिंदी सहित अन्य आवश्यक श्रृंगार सामग्री खरीदती हैं। इससे दुकान में ग्राहकों की जरूरत के अनुसार अधिक सामान उपलब्ध रखने में मदद मिल रही है और उनका व्यवसाय लगातार संचालित हो पा रहा है।

योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता ने उन्हें छोटे व्यवसाय में निवेश करने का अवसर दिया है। इससे उनकी आय के साधन को मजबूती मिल रही है और वे आर्थिक रूप से अधिक आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम

महतारी वंदन योजना से मिलने वाली सहायता महिलाओं को अपनी जरूरतों के साथ छोटे व्यवसायों और आजीविका गतिविधियों में निवेश करने का अवसर दे रही है। मोनी साहू की कहानी इसी बदलाव का उदाहरण है, जहां नियमित आर्थिक सहायता का उपयोग आय बढ़ाने वाले व्यवसाय को मजबूत करने में किया जा रहा है।

मोनी साहू ने योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की नई राह खोल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *