रायपुर : भारतीय हॉकी टीम की पाकिस्तान पर शानदार जीत, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

PTV BHARAT 20 AUGUST 2026 – रायपुर : भारतीय हॉकी टीम की पाकिस्तान पर शानदार जीत, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई – वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हॉकी विश्व कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय पुरुष हॉकी टीम की 5-3 से शानदार जीत पर खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। भारत ने बुधवार, 19 अगस्त को नीदरलैंड्स के एम्स्टेलवीन में खेले गए पूल डी के मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह बनाई।

मंत्री ओपी चौधरी ने कहा, “मैदान कोई भी हो, जीत भारत की ही होती है।” उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने मैदान पर जिस जोश, समर्पण और शानदार रणनीति का प्रदर्शन किया, उसने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस जीत से देशवासियों में उत्साह और गौरव की भावना बढ़ी है।

भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने दो-दो गोल किए, जबकि हार्दिक सिंह ने एक गोल दागा। पाकिस्तान की ओर से हन्नान शाहिद ने दो और सूफियान खान ने एक गोल किया।

वित्त मंत्री ने भारतीय टीम को आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों में इसी तरह का आत्मविश्वास, दृढ़ता और जीत की ललक बनाए रखने की कामना की। उन्होंने टीम के उज्ज्वल भविष्य और आगे भी शानदार प्रदर्शन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *