PTV BHARAT 23 AUGUST 2026 – रायपुर : रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि मिलने से सावित्री बाई के चेहरे पर आई खुशी – रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन योजना की राशि मिलने से आमगांव निवासी श्रीमती सावित्री बाई यादव के लिए त्योहार की खुशियां और बढ़ गईं। उन्होंने समय पर राशि मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।
महतारी वंदन से त्योहार की तैयारियों में मदद
सावित्री बाई यादव स्व-सहायता समूह से जुड़ी हैं और समूह की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर रक्षाबंधन के लिए राखियां तैयार कर रही हैं। राखी निर्माण से उन्हें अपनी मेहनत के बदले अतिरिक्त आय भी प्राप्त हो रही है।
महतारी वंदन की राशि और राखी निर्माण से होने वाली कमाई, दोनों ने मिलकर उनके लिए इस रक्षाबंधन को खास बना दिया है।
राशि से परिवार की जरूरतें होंगी पूरी
सावित्री बाई ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर खाते में राशि आने से परिवार की आवश्यक जरूरतों और त्योहार की तैयारियों में मदद मिलेगी। वहीं राखियां तैयार कर मिलने वाली आय भी घरेलू खर्चों में सहयोग कर रही है।
उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना की नियमित सहायता से महिलाओं को हर महीने आर्थिक संबल मिलता है और छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत होती है।
स्व-सहायता समूह से बढ़ी आत्मनिर्भरता
सावित्री बाई के अनुसार सरकार की आर्थिक सहायता के साथ स्व-सहायता समूह से जुड़कर स्थानीय उत्पाद तैयार करने का अवसर महिलाओं के आर्थिक आत्मविश्वास को मजबूत कर रहा है।
रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन की राशि और राखी निर्माण से हुई आय उनके लिए आर्थिक सहयोग के साथ त्योहार की खुशी का भी आधार बनी है।

