एमसीबी : महिलाओं की तरक्की विष्णु सुशासन में पक्की

PTV BHARAT 26 AUGUST 2026 – एमसीबी : महिलाओं की तरक्की विष्णु सुशासन में पक्की – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मातृशक्ति सम्मान समारोह-2026 में महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त के रूप में प्रदेश की 67.28 लाख महिलाओं के खातों में 631 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की। रक्षाबंधन से पहले राशि मिलने से महिलाओं में त्योहार को लेकर खुशी का माहौल है।

रक्षाबंधन की तैयारियों में मिलेगी मदद

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम हर्रा की सीमा भी 31वीं किस्त की राशि मिलने से खुश हैं। उन्होंने बताया कि खाते में राशि पहुंचने से वह रक्षाबंधन के लिए राखी, मिठाई और फल खरीद सकेंगी और परिवार के साथ त्योहार मना सकेंगी।

सीमा के अनुसार त्योहार से पहले मिली आर्थिक सहायता से परिवार के बजट पर अतिरिक्त दबाव कम हुआ है।

नियमित सहायता से बढ़ा आत्मविश्वास

सीमा ने कहा कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है। इससे वे अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों के लिए परिवार पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहतीं।

उनके लिए यह राशि केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि खुशी और आत्मविश्वास का माध्यम भी बनी है।

मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

31वीं किस्त मिलने पर सीमा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक प्रयास है और रक्षाबंधन से पहले सहायता मिलने से इस बार उनके परिवार की खुशियां और बढ़ गई हैं।

सीमा की कहानी यही संदेश देती है कि योजनाओं का लाभ जब सीधे महिलाओं तक पहुंचता है, तो उसका असर घरेलू जरूरतों के साथ त्योहारों की खुशियों और महिलाओं के आत्मविश्वास पर भी दिखाई देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *