जगदलपुर : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप का जगदलपुर आगमन

PTV BHARAT 17 SEPTEMBER 2026 – जगदलपुर : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप का जगदलपुर आगमन

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप सेवा संकल्प अभियान में शामिल होने के लिए जगदलपुर पहुंचे। इस दौरान जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री और वन मंत्री का जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अमले एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर नगर निगम के महापौर संजय पाण्डे के साथ कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बीएन मीणा, मुख्य वन संरक्षक स्टाइलो मंडावी, मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी उत्तम कुमार गुप्ता, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *