नशामुक्ति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर आठ दिनों तक चलेगा जनजागरूकता अभियान

PTV BHARAT 22 SEPTMBER 2026 रायपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्ष के सेवा संकल्प को साकार करने तथा जनसेवा और जनजागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में 25 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक “पदयात्रा सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। आठ दिनों तक चलने वाले इस अभियान में नशामुक्ति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने जैसे विषयों को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती 25 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाला यह अभियान सेवा, संकल्प और जनभागीदारी की भावना को समर्पित रहेगा।विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि पदयात्रा उनके लिए केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा और जनजागरण का निरंतर संकल्प है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने गृह ग्राम सराईपाली दुर्गापाली से पदयात्रा की शुरुआत की थी और पिछले 27 वर्षों से लगातार पदयात्रा के माध्यम से समाज में जनजागरूकता का संदेश पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से लोगों से सीधे संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को समझना और समाजहित के विषयों पर जागरूकता पैदा करना उनके सार्वजनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण उनके लंबे जनजागरण अभियान का प्रमुख संकल्प रहा है। उनके अनुसार पिछले 26 वर्षों के दौरान लगातार चलाए गए जनजागरूकता प्रयासों के माध्यम से 22,640 लोगों को नशामुक्ति की दिशा में प्रेरित करने का कार्य किया गया है।उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करता, बल्कि परिवार और समाज के भविष्य पर भी असर डालता है। इसलिए “पदयात्रा सप्ताह” के दौरान नशामुक्ति के संदेश को विशेष रूप से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा।“पदयात्रा सप्ताह” का शुभारंभ 25 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा, तेलीबांधा थाना चौक में माल्यार्पण के साथ होगा।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी, रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप जी, पूर्व राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे जी, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मापश्चिम विधायक राजेश मूणत, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा श्रीमती विभा अवस्थी जी सहित निगम-मंडल एवं आयोगों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्य, संगठन के कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, साधु-संत एवं युवा नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *