विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में 28वें वर्ष में भी नशामुक अभियान का शुभारंभ, भाजपा कार्यकर्ताओं, समाज प्रमुखों, साधु-संतों और छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

PTV BHAARAT रायपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नशामुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से रायपुर में भारी बारिश के बीच नशामुक्त भारत पदयात्रा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। तेलीबांधा स्थित श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने पदयात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, विभिन्न समाजों के प्रमुखजनों, साधु-संतों तथा स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।पदयात्रा तेलीबांधा से प्रारंभ होकर मुख्यमंत्री निवास के सामने स्थित भगत सिंह चौक तक पहुंची। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने नशामुक्त समाज के प्रति जनभागीदारी और जागरूकता का संदेश दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि नशामुक्त भारत और नशामुक्त छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को लेकर वे पिछले 27 वर्षों से लगातार पदयात्रा सप्ताह का आयोजन करते आ रहे हैं और यह अभियान अब 28वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध जनजागरण केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था का विषय नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। मिश्रा ने कहा कि पिछले 27 वर्षों से इस अभियान के माध्यम से समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता पैदा करने और विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रखने का प्रयास किया जा रहा है। युवा देश और समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं। युवाओं को नशे से दूर रखकर ही स्वस्थ परिवार, मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि मौसम की विपरीत परिस्थितियां भी नशामुक्ति के इस संकल्प को रोक नहीं सकतीं। भारी बारिश के बीच पदयात्रा का आयोजन इस बात का संदेश है कि नशे के खिलाफ जनजागरण का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने समाज के सभी वर्गों, अभिभावकों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और युवाओं से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *