PTV BHARAT रायपुर। नशामुक्त भारत और नशामुक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रायपुर में आयोजित नशामुक्त भारत पदयात्रा सप्ताह का दूसरा दिन भी उत्साह एवं व्यापक जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित पदयात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न समाजों के प्रमुखजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।पदयात्रा की शुरुआत भगत सिंह चौक, गौरव पथ से हुई। प्रारंभ में शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात पदयात्रा गौरव पथ से होते हुए भीमराव अंबेडकर चौक पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया।27 वर्षों की निरंतर यात्रा, 28वें वर्ष में भी संकल्प जारीकार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि नशामुक्त भारत और नशामुक्त छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से पिछले 27 वर्षों से लगातार नशामुक्ति पदयात्रा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान अब अपने 28वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है।उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जनजागरण किसी एक व्यक्ति या संस्था का विषय नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें शिक्षा, खेल, संस्कार एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। मिश्रा ने कहा कि युवा देश और समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं। युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देकर ही स्वस्थ परिवार, संस्कारवान समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाने और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्रीय संकल्प से जुड़ा जनजागरणनशामुक्ति के इस अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 2 अगस्त 2026 को प्रारंभ किए गए ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ से भी जोड़ा गया। यह 100 सप्ताह का राष्ट्रव्यापी जनभागीदारी अभियान है, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक के रूप में आगे लाना है।विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नशामुक्त युवा और विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए केवल जागरूकता ही नहीं, बल्कि सेवा, सहभागिता और सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देना आवश्यक है।उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल, शिक्षा, योग, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक सेवा से जोड़कर उनकी ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण की दिशा में लगाया जा सकता है। प्रधानमंत्री जी के अभियान में भी खेल, फिटनेस, जागरूकता, योग, ध्यान और सामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक जीवनशैली से जोड़ने पर जोर दिया गया है।
विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में 28 वें वर्ष में भी नशामुक्ति अभियान जारी, दूसरे दिन भी दिखी व्यापक जनभागीदारी
