सारंगढ़ : आजीविका की नई भोर, बिहान योजना ने बदली गीता की दुनिया

PTV BHARAT 01 OCTOBER 2026 – सारंगढ़ : आजीविका की नई भोर, बिहान योजना ने बदली गीता की दुनिया – राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जब अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है, तो आर्थिक स्थिति के साथ जीवन की दिशा भी बदलती है। सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम जेवरा की गीता मिरी इसका उदाहरण हैं। कभी घर-गृहस्थी तक सीमित रहने वाली गीता आज क्षेत्र की अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

बिहान से मिला 50 हजार का संबल, खेती बनी आजीविका का आधार – गीता के पास पहले आय का कोई स्थायी साधन नहीं था। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़ने के बाद समूह के माध्यम से उन्हें 50 हजार रुपये का उद्यमी ऋण मिला। उन्होंने इस राशि का उपयोग उपभोक्ता वस्तुओं पर करने के बजाय अपनी 80 डिसमिल भूमि को आजीविका का आधार बनाने का निर्णय लिया।

सब्जी उत्पादन से रोजाना 3 से 4 हजार रुपये की आमदनी – गीता ने उन्नत तकनीक और मेहनत से टमाटर, खीरा और करेला जैसी नकदी फसलों की खेती शुरू की। अच्छी पैदावार और बाजार में मांग के चलते उन्हें सब्जियों की बिक्री से प्रतिदिन 3,000 से 4,000 रुपये तक की आमदनी होने लगी। अब तक वे सब्जी उत्पादन से करीब 2 लाख रुपये की कुल आय अर्जित कर चुकी हैं और एक फसल चक्र में लगभग 60 हजार रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त कर चुकी हैं।

बकरी पालन से अतिरिक्त आय – सब्जी उत्पादन में सफलता के बाद गीता ने आय के स्रोतों में विविधता लाते हुए बकरी पालन को अतिरिक्त आजीविका के रूप में अपनाया। इससे उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 50 हजार रुपये की अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है। खेती और पशुपालन के इस एकीकृत मॉडल से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।

आत्मविश्वास से बनीं अन्य महिलाओं की प्रेरणा – गीता मिरी ने कहा कि बिहान योजना और समूह से मिले सहयोग ने उन्हें नई पहचान और आत्मविश्वास दिया है। अपनी मेहनत की कमाई से परिवार का संबल बनना उनके लिए गर्व की बात है। बिहान योजना से गीता जैसी ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार और आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ रही हैं और अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दे रही हैं।

मेरी खबर को और संक्षिप्त बनाएंमेरी खबर में सरल भाषा इस्तेमाल करेंमेरी खबर की हेडलाइन और प्रभावी बनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *