सूरजपुर : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से सुगम हुई शिक्षा की राह, छात्रा सिम्मी को मिला नियमित सफर का भरोसा

PTV BHARAT 05 OCTOBER 2026 – सूरजपुर : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से सुगम हुई शिक्षा की राह, छात्रा सिम्मी को मिला नियमित सफर का भरोसा – ग्रामीण अंचलों में नियमित आवागमन की सुविधा से विद्यार्थियों की शिक्षा और आम नागरिकों की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना आसान हो रहा है। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा गांवों को स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और अन्य आवश्यक सेवाओं से जोड़कर ग्रामीण परिवारों को राहत दे रही है। सूरजपुर जिले के ग्राम छिंदिया की कक्षा 12वीं की छात्रा सिम्मी पावले के लिए यह बस सेवा विद्यालय तक पहुंचने का भरोसेमंद माध्यम बनी है।

स्कूल आने-जाने की चिंता हुई दूर – कन्या शिक्षा परिसर, सूरजपुर में अध्ययनरत सिम्मी पावले बताती हैं कि बस सेवा शुरू होने से पहले गांव से नियमित बस उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में स्कूल आने-जाने के साधन की चिंता बनी रहती थी और विद्यालय तक पहुंचना कठिन होता था। अब बस सेवा उपलब्ध होने से उनका सफर सुविधाजनक हुआ है और पढ़ाई जारी रखने में मदद मिल रही है।

ग्रामीणों के लिए भी उपयोगी साबित हुई बस सेवा – सिम्मी के अनुसार, बस सेवा का लाभ केवल विद्यार्थियों को ही नहीं, बल्कि गांव के अन्य लोगों को भी मिल रहा है। कॉलेज जाने वाले युवाओं, इलाज के लिए अस्पताल जाने वाले नागरिकों और जरूरी काम से बाहर जाने वाले ग्रामीणों के लिए यह सेवा उपयोगी साबित हो रही है। इससे ग्रामीण परिवारों के लिए आवागमन के विकल्प बढ़े हैं।

गांवों तक बस सेवा पहुंचाने की पहल के लिए सिम्मी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सेवा से विद्यार्थियों और ग्रामीण परिवारों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक जरूरतों तक पहुंच आसान बनाने में योगदान दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *