रायपुर : बस्तर के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए सामाजिक संगठन और सहकारी बैंक परिवार

PTV BHARAT 06 OCTOBER 2026 – रायपुर : बस्तर के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए सामाजिक संगठन और सहकारी बैंक परिवार – बस्तर जिले में हालिया भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए विभिन्न संस्थाएं और संगठन आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों और जगदलपुर के बंगाली समाज मैत्री संघ ने मुख्यमंत्री राहत कोष में कुल 2 लाख 22 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की।

सहकारी बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों ने दिए 2.01 लाख रुपए – जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वेच्छा से 2 लाख 1 हजार रुपए एकत्रित किए। सहायता राशि का चेक बैंक के अध्यक्ष दिनेश कश्यप और उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा को सौंपा। इस अवसर पर बैंक के सीईओ के.एस. ध्रुव, अतिरिक्त सीईओ एस.ए. रजा, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आर.के. सूर्यवंशी, सचिव आशीष बराल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

मैत्री संघ ने दिए 21 हजार रुपए – जगदलपुर के बंगाली समाज की संस्था मैत्री संघ ने भी बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए 21 हजार रुपए का योगदान दिया। संस्था के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री सहायता कोष के नाम चेक कलेक्टर आकाश छिकारा को सौंपा। इस दौरान मैत्री संघ के अध्यक्ष दीपक घोष, महासचिव सुनील साहा, कोषाध्यक्ष देवाशीष चौधरी, संयुक्त सचिव देवव्रत बराल और वरिष्ठ सदस्य अशोक रंजन मुखर्जी उपस्थित रहे।

मैत्री संघ के महासचिव सुनील साहा ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की कठिन घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़े होकर सहायता उपलब्ध कराना सामाजिक और नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि संस्था जनहित और जरूरतमंदों की सहायता के कार्यों में लगातार सक्रिय रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *