रायपुर : सेवा की कहानी : कठिन दौर में शासन का सहारा, हरेलिया बाई को मिली आर्थिक राहत

PTV BHARAT 06 OCTOBER 2026 – रायपुर : सेवा की कहानी : कठिन दौर में शासन का सहारा, हरेलिया बाई को मिली आर्थिक राहत – कोरबा जिले के कुसमुण्डा के नवधा चौक, आनंद नगर निवासी हरेलिया बाई के परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब कार्य के दौरान करंट लगने से उनके पति रामप्रताप यादव का निधन हो गया। वे वेल्डर का काम करते थे और परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा थे। उनके निधन के बाद परिवार को भावनात्मक आघात के साथ आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ा।

एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता – स्वर्गीय रामप्रताप यादव का मजदूर कार्ड पंजीयन नहीं था। ऐसे कठिन समय में अपंजीकृत श्रमिकों की कार्यस्थल पर मृत्यु की स्थिति में सहायता देने वाली शासन की योजना के तहत हरेलिया बाई को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में मिली इस सहायता ने संकट की घड़ी में परिवार को आर्थिक संबल दिया।

इसके साथ ही हरेलिया बाई को प्रतिमाह महतारी वंदन योजना का लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने सहायता के लिए श्रम विभाग और छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके लिए यह सहयोग कठिन समय में परिवार की जरूरतों को पूरा करने का सहारा बना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *