रायपुर : सेवा की कहानी : मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से देवप्रसाद की राह हुई आसान

PTV BHARAT 06 OCTOBER 2026 – रायपुर : सेवा की कहानी : मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से देवप्रसाद की राह हुई आसान – सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन-प्रशासन से मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल ने रायगढ़ जिले के गांधीनगर निवासी दिव्यांग देवप्रसाद चौहान के लिए आवागमन आसान करने के साथ आत्मनिर्भरता की नई राह खोली है। पहले उन्हें घर से बाहर निकलने और दैनिक जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था।

आवागमन में मिली राहत – देवप्रसाद बताते हैं कि ट्राइसाइकिल के अभाव में जरूरी कामों के लिए भी उन्हें दूसरों की मदद का इंतजार करना पड़ता था। अब मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से वे अपने निजी और दैनिक कार्यों के लिए अधिक स्वतंत्र होकर घर से बाहर निकल सकेंगे। उनके लिए यह सुविधा केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास बढ़ाने का माध्यम बनी है।

मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने पर देवप्रसाद ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस सहायता से उनके दैनिक जीवन में काफी सुविधा मिलेगी।

सेवा संकल्प अभियान से जरूरतमंदों तक पहुंच रही मदद – सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में 1 से 7 अक्टूबर तक विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों के माध्यम से पात्र नागरिकों को विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के साथ उन्हें सुविधा, सम्मान और आत्मनिर्भरता से जोड़ना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *