रायपुर : सुहिणी सोच संस्था का विस्तार, जगदलपुर, तिल्दा, राजिम और धमतरी के बाद बेमेतरा में नई इकाई का गठन

PTV BHARAT 06 OCTOBER 2026 – रायपुर : सुहिणी सोच संस्था का विस्तार, जगदलपुर, तिल्दा, राजिम और धमतरी के बाद बेमेतरा में नई इकाई का गठन – महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक परिवर्तन के लिए कार्यरत सुहिणी सोच संस्था का विस्तार अब बेमेतरा तक हो गया है। संस्था की बेमेतरा इकाई का गठन 5 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह के साथ किया गया। इस अवसर पर रायपुर की आरती मयानी को बेमेतरा इकाई की प्रभारी और बबीता रोहरा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

झूलण जी मौज उत्साहपूर्वक संपन्न – कार्यक्रम की शुरुआत झूलेलाल जी की आरती के साथ हुई। इसके बाद झूलेलाल चालिये का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं और बच्चों ने नृत्य एवं छेज की प्रस्तुतियां दीं। बच्चों को झूलेलाल जी के स्वरूप में सजाया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। सिंधी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े इस आयोजन ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।

इसके बाद बबीता रोहरा ने अध्यक्ष पद की और नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने-अपने दायित्वों की शपथ ली। बबीता रोहरा समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और राजनीति से भी जुड़ी हुई हैं। समारोह में शहर के अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

महिला सशक्तिकरण को लेकर संस्था का उद्देश्य – सुहिणी सोच की संस्थापक मनीषा तारवानी ने कहा कि संस्था महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सामाजिक परिवर्तन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं को एक मंच से जोड़ना है।

अध्यक्ष पल्लवी चिमनानी ने कहा कि संस्था का लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और समाज में उनकी भूमिका को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि बेमेतरा में नई इकाई के गठन से संस्था के सामाजिक कार्यों को और विस्तार मिलेगा।

कार्यक्रम में रायपुर से संस्थापक मनीषा तारवानी, अध्यक्ष पल्लवी चिमनानी, उपाध्यक्ष माही बुलानी, विद्या गंगवानी, रेनु कृष्णानी, आरती मयानी और सोनिया इसरानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के बाद सभी अतिथियों और सदस्यों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।

प्रेस विज्ञप्ति मीडिया प्रभारी ज्योति बुधवानी और रेखा पंजवानी द्वारा जारी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *