रायपुर : ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, जोरंडाझरिया को मिला नया सामुदायिक भवन

PTV BHARAT 06 OCTOBER 2026 – रायपुर : ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, जोरंडाझरिया को मिला नया सामुदायिक भवन – मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक विष्णु देव साय के विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण अधोसंरचना और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के क्रम में फरसाबहार तहसील के ग्राम पंचायत जोरंडाझरिया में सामुदायिक भवन का निर्माण पूरा हो गया है। विधायक मद से स्वीकृत 10 लाख रुपये की लागत से बने इस भवन से ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है।

सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों को मिलेगा स्थान – नए सामुदायिक भवन में ग्रामीण सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों का आयोजन गांव में ही कर सकेंगे। अब विभिन्न आयोजनों के लिए उन्हें दूसरे स्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। भवन का उपयोग बैठकों और अन्य सामुदायिक गतिविधियों के लिए भी किया जा सकेगा। स्थायी सुविधा उपलब्ध होने से गांव में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

ग्रामीणों ने जताया आभार – सामुदायिक भवन का निर्माण पूरा होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी और मांग को प्राथमिकता देते हुए राशि स्वीकृत कर निर्माण कराया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, भवन सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से गांवों में विकास को गति मिल रही है और आवश्यक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *