रायपुर : सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के संदेश के साथ धमतरी में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा

PTV BHARAT 07 OCTOBER 2026 – रायपुर : सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के संदेश के साथ धमतरी में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’ – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 7 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ सहित धमतरी शहर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक अजय चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर उनका संबोधन सुना।

सेवा और समर्पण के 25 वर्षों पर रखे विचार – कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अजय चंद्राकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25 वर्षों की यात्रा, विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों और उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने सेवा, जनकल्याण और समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता के महत्व पर भी विचार रखे। छत्तीसगढ़ सहकारी बैंक (अपेक्स) के अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक अजय चंद्राकर ने उपस्थित जनसमुदाय को सेवा-संकल्प की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में अपेक्स अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, नगर निगम महापौर रामू रोहरा, पूर्व विधायक रंजना साहू, इंदर चंद चोपड़ा, पिंकी शिवराज शाह, प्रकाश बैस सहित जनपद एवं जिला पंचायत सदस्य, वार्ड पार्षद, अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कृषि उपज मंडी से गांधी मैदान तक निकली यात्रा – कार्यक्रम के बाद कृषि उपज मंडी परिसर से गांधी मैदान तक ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई। यात्रा में जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। यात्रा के दौरान सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश दिया गया। गांधी मैदान पहुंचने पर यात्रा का समापन हुआ और आभार प्रदर्शन किया गया।

स्थानीय कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां – कार्यक्रम से पहले कृषि उपज मंडी परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थानीय कलाकारों और प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल बनाया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से स्थानीय कला और प्रतिभाओं को भी मंच मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *