PTV BHARAT 07 OCTOBER 2026 – रायपुर : सेवा संकल्प अभियान : सेवा सेतु शिविर में फौती नामांतरण का निराकरण, नथु प्रसाद को मिली राहत – सेवा संकल्प अभियान के तहत तहसील स्तर पर आयोजित सेवा सेतु शिविर आमजनों की राजस्व सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण का माध्यम बन रहे हैं। इसी क्रम में अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बरगवां निवासी नथु प्रसाद के फौती नामांतरण से संबंधित आवेदन का निराकरण होने से उन्हें राहत मिली है।
नथु प्रसाद ने फौती नामांतरण के लिए दरिमा तहसील में आयोजित सेवा सेतु शिविर में आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित अमले ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर प्रकरण का निराकरण किया। लंबे समय से लंबित कार्य का समाधान शिविर के माध्यम से होने पर नथु प्रसाद ने खुशी जाहिर की।
शिविर में आवेदन देकर मिला समाधान – नथु प्रसाद ने बताया कि फौती नामांतरण के लिए उन्होंने सेवा सेतु शिविर में आवेदन दिया था। आवेदन पर कार्रवाई करते हुए उनकी समस्या का निराकरण कर दिया गया। उन्होंने सेवा सेतु शिविर के माध्यम से मिली सुविधा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
तहसील स्तर पर आमजनों तक पहुंच रही सेवाएं – सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तहसील स्तर पर सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में विभिन्न सेवाओं और समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त कर उनके निराकरण की कार्रवाई की जा रही है। इससे लोगों को आवश्यक विभागीय सेवाएं और अपनी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर मिल रहा है।

