PTV BHARAT 07 OCTOBER 2026 – रायपुर : सेवा की कहानी : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से आसान हुआ सफर, शत्रुघ्न बोले- अब समय पर पहुंच जाते हैं घर – सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों को सुगम परिवहन सुविधा से जोड़ने की दिशा में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना मददगार साबित हो रही है। कुंदी-अखोरा-राजपुर मार्ग पर बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिली है।
राजपुर निवासी शत्रुघ्न बताते हैं कि पहले उनके गांव की ओर बस नहीं चलती थी, जिससे आने-जाने के लिए पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं थे। अब मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत बस सेवा शुरू होने से ग्रामीण आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच पा रहे हैं। बस की सुविधा से यात्रा सुगम होने के साथ समय पर घर पहुंचना भी आसान हुआ है।
बस सेवा ने दूर की आवागमन की परेशानी – कुंदी-अखोरा-राजपुर मार्ग पर नियमित बस सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों के लिए राजपुर और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंच आसान हुई है। इससे ग्रामीणों को रोजमर्रा के आवागमन के लिए बेहतर सार्वजनिक परिवहन का साधन मिला है।
शत्रुघ्न ने कहा कि पहले उनके गांव में बस नहीं चलती थी, लेकिन अब मुख्यमंत्री ग्रामीण बस चलने से काफी सुविधा हो गई है। उन्होंने बताया कि आना-जाना आसान हुआ है और वे समय पर घर पहुंच जाते हैं। बस सेवा शुरू होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।
सुदूर क्षेत्रों में बेहतर हो रही परिवहन सुविधा – मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के माध्यम से ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों को सार्वजनिक परिवहन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जहां नियमित आवागमन के साधन सीमित रहे हैं। बस सेवा से ग्रामीणों को दैनिक कार्यों के लिए आने-जाने के साथ आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचने में भी सुविधा मिल रही है। कुंदी-अखोरा-राजपुर मार्ग पर शुरू हुई बस सेवा इसी दिशा में ग्रामीणों के लिए उपयोगी साबित हो रही है।

