PTV BHARAT 08 OCTOBER 2026 – रायपुर : सेवा की कहानी : प्रधानमंत्री आवास से बदली कृष्ण कुमार की पारिवारिक स्थिति – कोरिया जिले के ग्राम पंचायत कटगोड़ी निवासी कृष्ण कुमार और उनकी पत्नी दूसरे के खेतों में मजदूरी कर परिवार की आजीविका चलाते हैं। सीमित आय के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत मिले पक्के मकान ने उनके परिवार को सुरक्षित जीवन के साथ सामाजिक और आर्थिक संबल दिया है।
सीमित आय में पक्का मकान था चुनौती – किसान परिवार से आने वाले कृष्ण कुमार के पास करीब दो एकड़ कृषि भूमि है, जहां वे वर्षा आधारित धान की खेती करते हैं। इसके अलावा आजीविका के लिए दूसरे के खेतों में मजदूरी और अकुशल रोजगारमूलक योजनाओं से मिलने वाले दैनिक रोजगार पर निर्भर रहते हैं। सीमित आय के कारण अपने दम पर पक्का मकान बनाना उनके लिए कठिन था।
आवास से मिला संबल – प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत बने पक्के मकान से कृष्ण कुमार के परिवार की प्रमुख आवासीय समस्या का समाधान हुआ है। पहले कच्चे मकान में बारिश और ठंड के दौरान उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब परिवार सुरक्षित और बेहतर परिस्थितियों में जीवन बिता रहा है।
पक्का मकान बना सामाजिक पहचान – कृष्ण कुमार के लिए अपनी कमाई से पक्का मकान बनाना बड़ी चुनौती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले पक्के घर ने उनके परिवार को सुरक्षा और स्थायित्व दिया है। अब परिवार को बारिश की रातों में परेशान नहीं होना पड़ता और वे अपने नए घर में सुकून से जीवन बिता रहे हैं।

