PTV BHARAT 09 OCTOBER 2026 – उत्तर बस्तर कांकेर : सेवा की कहानी : सेवा सेतु शिविर बना दिव्यांग बच्ची के लिए मददगार, यमुना कावड़े का तत्काल हुआ आधार पंजीयन – सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और जरूरतमंदों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इन शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को आवश्यक शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
शिविर में तत्काल हुआ आधार पंजीयन – भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम तरांदुल में आयोजित सेवा सेतु शिविर में दिव्यांग बच्ची यमुना कावड़े का तत्काल आधार पंजीयन कराया गया। प्रशासन ने बच्ची की आवश्यकता को प्राथमिकता देते हुए संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की और मौके पर ही पंजीयन की प्रक्रिया पूरी कराई। इससे बच्ची और उसके परिवार को बड़ी राहत मिली।
शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में मिलेगी सुविधा – आधार कार्ड विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। समय पर आधार पंजीयन होने से यमुना के लिए भविष्य में विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं तक पहुंच आसान होगी। दूरस्थ क्षेत्र में ही यह सुविधा मिलने से परिवार को आधार पंजीयन के लिए अन्य स्थानों पर जाने की परेशानी से भी राहत मिली।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु शिविर शासकीय सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ सुगम, सुलभ और जनोन्मुखी प्रशासन की भावना को साकार कर रहे हैं।

