PTV BHARAT 09 OCTOBER 2026 – कोरिया : सेवा की कहानी : महतारी वंदन योजना से बेटी के भविष्य को संवार रहीं सुषमा राजवाड़े – छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। कोरिया जिले के ग्राम ओड़गी निवासी सुषमा राजवाड़े योजना से मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक सहायता राशि अपनी बेटी के नाम सुकन्या समृद्धि खाते में जमा कर रही हैं, ताकि उसका भविष्य सुरक्षित बनाया जा सके।
आर्थिक जरूरतों में मिल रहा सहारा – सुषमा राजवाड़े बताती हैं कि बढ़ती महंगाई और परिवार की जरूरतों के बीच खर्च चलाना आसान नहीं है। कई बार आय जरूरतों को पूरा करने के लिए कम पड़ जाती है। ऐसे में महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके लिए उपयोगी साबित हो रही है।
बेटी के भविष्य के लिए कर रहीं बचत – सुषमा राजवाड़े मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि हर माह मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि से आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही, वे अपनी बेटी के नाम सुकन्या समृद्धि खाते में राशि जमा कर उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए बचत भी कर पा रही हैं।
सुषमा राजवाड़े के लिए महतारी वंदन योजना आर्थिक सहायता के साथ अपनी बेटी के सपनों को साकार करने और उसके भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सहारा बनी है।

