महासमुंद : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों को मिल रहा आर्थिक संबल, खेती-किसानी के लिए जुटा रहे जरूरी संसाधन

PTV BHARAT 12 OCTOBER 2026 – महासमुंद : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों को मिल रहा आर्थिक संबल, खेती-किसानी के लिए जुटा रहे जरूरी संसाधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा जनसेवा, गरीबों के कल्याण और किसानों के सशक्तिकरण के संकल्प का प्रतीक रही है। इसी सेवा भावना के अनुरूप संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग किसान अपनी कृषि संबंधी जरूरतों को पूरा करने में कर रहे हैं। महासमुंद जिले के किसान भी इस योजना का लाभ लेकर खेती-किसानी को आगे बढ़ा रहे हैं।

किसान सम्मान निधि से खरीदी बैल जोड़ी

महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम डोंगरीपाली निवासी कृषक मधुसूदन पटेल खेती-किसानी से जुड़े हैं। कृषि कार्यों में बैलों की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्राप्त किस्तों की राशि का सदुपयोग कर बैल जोड़ी खरीदी। अब वे इसका उपयोग अपने कृषि कार्यों में कर रहे हैं। योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उन्हें खेती के लिए आवश्यक साधन जुटाने में मदद की है। मधुसूदन पटेल को अब तक योजना की 23 किस्तें प्राप्त हो चुकी हैं।

खाद-बीज और कृषि सामग्री खरीदने में मिली मदद

इसी तरह बसना विकासखंड के ग्राम बड़ेसाजापाली निवासी कृषक हिमांशु बंजारे के पास 1.40 हेक्टेयर कृषि भूमि है। इसके अलावा वे 10 एकड़ भूमि पर रेगहा खेती भी करते हैं।

हिमांशु बंजारे ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्राप्त राशि का उपयोग खाद, बीज, दवाइयों और अन्य आवश्यक कृषि सामग्री खरीदने में किया। इससे उन्हें खेती-किसानी के लिए जरूरी संसाधन जुटाने में आर्थिक सहयोग मिला।

जिले के 1 लाख 26 हजार से अधिक किसानों को मिला लाभ

महासमुंद जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अब तक 1 लाख 26 हजार 154 किसानों को कुल 23 किस्तों के माध्यम से 25 करोड़ 23 लाख रुपये वितरित किए गए हैं। यह सहायता किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने और उनकी कृषि संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोगी बन रही है।

योजना के माध्यम से जिले के बड़ी संख्या में किसान लाभान्वित हो रहे हैं। किसानों को मिलने वाली यह आर्थिक सहायता खेती के लिए जरूरी संसाधन जुटाने और कृषि गतिविधियों को आगे बढ़ाने में मदद कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *