रायपुर : मुख्यमंत्री की पाती में मुन्नालाल प्रजापति के पारंपरिक हुनर को मिला सम्मान

PTV BHARAT 5 NOVEMBER 2026- रायपुर : मुख्यमंत्री की पाती में मुन्नालाल प्रजापति के पारंपरिक हुनर को मिला सम्मान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुंगेली नगर पालिका के तिलक वार्ड निवासी मुन्नालाल प्रजापति को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। पत्र में मुख्यमंत्री ने मिट्टी से दीये और विभिन्न प्रकार की मूर्तियां बनाने के उनके पारंपरिक हुनर की सराहना की है।

मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश पाकर मुन्नालाल प्रजापति ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पारंपरिक कारीगरों के हुनर को पहचान मिलना गर्व और प्रोत्साहन की बात है। उन्होंने बताया कि मिट्टी से सुंदर दीये, देवी-देवताओं की मूर्तियां और विभिन्न उपयोगी वस्तुएं तैयार करना उनका पारंपरिक व्यवसाय है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से मिले आर्थिक सहयोग ने उनके इस व्यवसाय को आगे बढ़ाने का नया अवसर दिया है।

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से मिला एक लाख रुपये का ऋण

मुन्नालाल प्रजापति ने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत उन्हें 5 प्रतिशत ब्याज दर पर एक लाख रुपये का ऋण मिला है। इस राशि से उन्हें कुम्हारी व्यवसाय के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने और अपने काम को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिली है। योजना से मिले सहयोग ने उन्हें अपने पारंपरिक हुनर को विकसित करने और व्यवसाय को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने का आत्मविश्वास दिया है।

उन्होंने कहा कि कुम्हारी केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही कला, परंपरा और संस्कृति को जीवित रखने का माध्यम भी है। मुन्नालाल प्रजापति ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *