माइक्रोसॉफ्ट सर्वर ठप होने से भारत का शेयर बाजार और बैंक प्रभावित

PTV BHARAT   नई दिल्ली। अमेरिकी तकनीकी दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट और साइबर सुरक्षा कंपनी क्राउडस्ट्राइक में तकनीकी समस्या के कारण दुनिया भर में कई क्षेत्रों की सेवाएं प्रभावित हुईं। इसी के साथ ही इसका असर भारत के जन-जीवन पर भी व्यापक तौर पर हुआ है। इसकी वजह से जहां दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बंगलुरू समेत कई शहरों में दो सौ से ज्यादा उड़ान सेवाओं के बाधित होने से यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा है।

माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के उपयोगकर्ताओं ने शिकायत की कि उनके सिस्टम की स्क्रीन ब्लू हो रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर लोग लगातार शिकायत करते रहे कि उनका सिस्टम ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ का एरर दिखा रहा है जिसकी वजह से सिस्टम अचानक बंद हो रहा है या रिस्टार्ट करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *