PTV BHARAT 06 Sep 2024 नई दिल्ली। वक्फ संशोधन विधेयक पर विचार कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के समक्ष गुरुवार को शीर्ष सरकारी अधिकारी पेश हुए। समिति को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वक्फ संपत्तियों, सड़क परिवहन एवं रेलवे मंत्रालयों के भूखंडों के बारे में जानकारी दी गई। शहरी मामले और सड़क परिवहन सचिव अनुराग जैन और रेलवे बोर्ड के सदस्य (इन्फ्रास्ट्रक्चर) अनिल कुमार खंडेलवाल ने संबंधित मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ वक्फ संशोधन विधेयक पर संसदीय समिति के समक्ष प्रजेंटेशन दिया। शहरी मामलों के मंत्रालय के अधिकारियों ने जेपीसी के सदस्यों को 1911 में दिल्ली शहर के विकास के लिए तत्कालीन ब्रिटिश सरकार द्वारा की गई भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के बारे में बताया।
वक्फ विधेयक संबंधी जेपीसी के समक्ष पेश हुए शीर्ष सरकारी अधिकारी
