PTV BHARAT 20 NOV 2024 नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि करीमगंज जिले का नाम बदलकर श्रीभूमि रखा जाएगा। 19 नवंबर को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में अहम फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया कि 100 साल से भी पहले कविगुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर ने असम के आधुनिक करीमगंज जिले को श्रीभूमि (मां लक्ष्मी की भूमि) के रूप में वर्णित किया था। आज असम कैबिनेट ने हमारे लोगों की इस लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा कर दिया है। इस बीच झारखंड चुनाव के लिए भाजपा के सह-प्रभारी सीएम सरमा प्रचार खत्म होने के बाद असम लौट आए। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पिछले चार महीनों में झारखंड वास्तव में मेरे लिए दूसरे घर जैसा महसूस हुआ है। हालांकि इस दौरान मैंने कुछ विरोधी बनाए होंगे, लेकिन इस राज्य में मैंने जो मित्र बनाई हैं, उनकी तुलना में यह संख्या कहीं अधिक है।
‘श्रीभूमि’ नाम से जाना जाएगा असम का करीमगंज
