वक्फ (संशोधन) विधेयक  समिति ने रिपोर्ट को 11 के मुकाबले 15 मतों से मंजूरी दे दी है

PTV BHARAT 02 FEB नई दिल्ली। वक्फ (संशोधन) विधेयक Waqf (Amendment) Bill, 2024 पर संयुक्त समिति की रिपोर्ट सोमवार (3 फरवरी) को लोकसभा में पेश की जाएगी। कार्य सूची के अनुसार, वक्फ (संशोधन) विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष जगदंबिका पाल, भाजपा सांसद संजय जयसवाल के साथ संयुक्त समिति की रिपोर्ट हिंदी और अंग्रेजी संस्करण में पेश करेंगे।वे संयुक्त समिति के समक्ष दिए गए साक्ष्यों का रिकार्ड भी पटल पर रखेंगे।  बता दें कि यह रिपोर्ट 30 जनवरी, 2025 को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को प्रस्तुत की गई।रिपोर्ट में भाजपा सदस्यों के सुझावों को किया गया शामिल समिति ने बुधवार (29 जनवरी) को बहुमत से अपनी रिपोर्ट को मंजूरी दी थी, जिसमें भाजपा के सदस्यों की ओर दिए गए सुझावों को शामिल किया गया है। गौरतलब है कि  विपक्षी सांसदों ने रिपोर्ट को असंवैधानिक करार दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *