PTV BHARAT 02 FEB नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 में भारत के समुद्रयान मिशन के लिए 600 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। ये मिशन समुद्र की गहराइयों में सबमर्सिबल के जरिए वैज्ञानिकों को भेजकर अध्ययन करने से जुड़ा है।पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय को बजट में 3649.81 करोड़ रुपये का धन आवंटित किया गया है। यह पिछले बजट से ज्यादा है। पिछले बजट में मंत्रालय को 3064.80 करोड़ रुपये दिए गए थे। समुद्रयान मिशन पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत ही आता है।6000 मीटर की गहराई में होगा शोध इस मिशन में समुद्र की गहराइयों की मैपिंग करना, 6000 मीटर की गहराई में जाने में सक्षम मानव युक्त समर्सिबल के लिए टैक्नोलॉजी डेवलप करना, गहरे समुद्र में जैव संसाधनों के लिए खनन और थर्मल एनर्जी से चलने वाले प्लांट के लिए इंजीनियरिंग डिजाइन तैयार करना शामिल है।
समुद्रयान मिशन के लिए बजट में 600 करोड़ रुपये का आवंटन
