पहली बार बजट आम लोगो का बजट है – सीए चेतन तारवानी

PTV BHARAT 01 FEB 2025 पहली बार इस बजट को हर व्यक्ति ने सराहया है क्योकि यह आम लोगो का बजट है हर व्यक्ति को लगा कि यह बजट हमारे लिए है इंकम टैक्स में उम्मीद से ज़्यादा छूट देकर करदाताओ का दिल जीत लिया है ।इस बजट ने किसानों के साथ साथ व्यापारी युवा महिलाओ के लिए अवसर प्रदान किए गए है गलती से इंकम बताना छूट जाना अब अपराध नहीं वरन चार साल में ठीक करने का मौका दिया जा रहा है
वित्त मंत्री ने यह भी घोषणा की है कि वह अगले सप्ताह नया आयकर विधेयक लाएगी और यह विधेयक सरल भाषा में होगा जिससे इसे करदाता और कर प्रशासक भी समझ सके ।
साथ ही वित्त मंत्री ने कर अधिकारियों को यह एक संदेश भी दिया है कि करदाता द्वारा भरे गए आयकर रिटर्न पर पहले विश्वास करें और स्क्रुटनी को न के बराबर करे ।
15.5 लाख करोड़ के कैपिटल एक्सपेंडिचर से न सिर्फ देश का विकास होगा वरन रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे
अब दो मकान अपने निजी रहवास के लिए रख सकते है उस पर काल्पनिक किराया लागू नहीं होगा इसके अलावा टीडीएस तथा टीसीएस में अनेक प्रकार की रियायतें दे कर सरलीकरण का संदेश दिए है
पहले अगर किसी व्यक्ति ने आयकर का रिटर्न नहीं भरा है तो उसे पर टीडीएस अधिक दर से लगता थी अब यह प्रावधान भी हटा दिया गया है अब केवल ऐसे व्यक्ति जिनके पास पैन कार्ड नहीं है उन पर ही टीडीएस की अधिक डर लगेगी ।
इस बजट से आने वाले समय में हमारी अर्थव्यवस्था में वृद्धि होने की पूरी संभावना है सरकार ने करो में छूट  तथा ऋण के रूप में अतिरिक्त पूंजी देने का प्रस्ताव किया , इन सारे प्रावधानों से बाजार में पूंजी का प्रवाह बढ़ेगा और व्यापार और व्यवसाय हेतु सकारात्मक वातावरण  का निर्माण होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *