PTV BHARAT 06 MAR 2025 नई दिल्ली। लंदन में विदेश मंत्री एस जयशंकर पर हमले की कोशिश की गई। एक खालिस्तान समर्थक ने उनकी कार के सामने आकर तिरंगे का अपमान किया। विदेश मंत्री जयशंकर बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को लंदन के थिंक टैंक चैथम हाउस में ‘भारत का उदय और विश्व में भूमिका’ विषय पर बातचीत करने पहुंचे थे। विदेश मंत्री के चैथम हाउस पहुंचने से पहले ही खालिस्तान समर्थक वहां भारत विरोधी नारे लगा रहे थे। उनके हाथों में खालिस्तान के झंडे थे। कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद जब विदेश मंत्री अपनी कार में बैठ चुके थे तो तभी उनकी कार के आगे एक शख्स आ पहुंचे। उसने नारे लगाते हुए तिरंगे झंडे को फाड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
लंदन में जयशंकर की सुरक्षा में चूक पर भड़का विदेश मंत्रालय
