कर्नाटक के CM ने मुसलमानों के लिए 4 फीसद आरक्षण की घोषणा की

PTV BHARAT 07 MAR 2025   बेंगलुरु। Karnataka Budget 2025 कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने शुक्रवार को सरकार का बजट पेश किया। सीएम ने बजट में मुस्लिमों के लिए कई घोषणाएं की। सीएम ने एलान किया कि सार्वजनिक निर्माण अनुबंधों में से 4 प्रतिशत अब श्रेणी-II बी के तहत मुसलमानों के लिए आरक्षित होंगे। सरकार ने कहा कि मुस्लिम लड़कियों के लिए 15 महिला कॉलेज खोले जाएंगे। इसका निर्माण वक्फ बोर्ड की ही जमीन पर किया जाएगा, लेकिन सरकार इस पर पैसा खर्च करेगी। मुस्लिम समेत अल्पसंख्यकों की शादियों के लिए 50 हजार रुपये की सहायता।वक्फ संपत्तियों और कब्रिस्तानों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए सरकार 150 करोड़ रुपये देगी।मुस्लिम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 50 लाख रुपये। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में नए आईटीआई कॉलेज की स्थापना, केईए के तहत मुस्लिम छात्रों के लिए 50 प्रतिशत शुल्क रियायत दी जाएगी।इसके अलावा, उल्लाल शहर में मुस्लिम लड़कियों के लिए आवासीय पीयू कॉलेज, मुस्लिम छात्रों के लिए राष्ट्रीय और विदेशी छात्रवृत्ति में वृद्धि, अतिरिक्त इमारतों के साथ बेंगलुरु के हज भवन का विस्तार, मुस्लिम छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *